सिलीगुड़ी में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है, जहां दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि यह कॉल सेंटर धोखाधड़ी और गलत तरीके से पैसे जुटाने का काम कर रहा था।
सिलीगुड़ी, 14 दिसंबर (हि.स.)। सिलीगुड़ी में एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ है, जो कंप्यूटर एंटीवायरस और सॉफ्टवेयर के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था। इस मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एमडी अरशद, एमडी अमन राजा, फिरोज खान, अब्दुल तौहित, रोहित गुप्ता, राजेश साव, एमडी उमर, सौम विकास कुंडू, अहमद अंसारी और अभिजीत दास शामिल हैं। सभी आरोपियों को शनिवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।
यह फर्जी कॉल सेंटर सिलीगुड़ी के खुदीरामपल्ली इलाके में एक बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर चल रहा था। पुलिस की एसओजी, साइबर क्राइम, सिलीगुड़ी थाना और पानीटंकी आउट पोस्ट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार रात इस जगह पर छापा मारा। जब पुलिस ने कंपनी के दस्तावेजों की जांच की, तो फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ, और मौके पर मौजूद सभी दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, यह कॉल सेंटर काफी समय से कंप्यूटर एंटीवायरस और सॉफ्टवेयर के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था। अब इन आरोपियों को शनिवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उन्हें रिमांड पर लेने की योजना बना रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में अनुकरणीय प्रयासों के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों के साहस और उपलब्धियों का सम्मान करना है। दिव्यांगजन छात्र, वरिष्ठ राजनयिक, उद्योग भागीदार, और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के गणमान्य व्यक्ति इस समारोह…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नाशिक में तेजस एलसीए एमके1ए लड़ाकू विमान का अनावरण करेंगे। इसका निर्माण नाशिक में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के नए निर्माण केंद्र पर हुआ है। कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री एचटीटी-40 प्रशिक्षण विमान के लिए दूसरी निर्माण इकाई का भी उद्घाटन करेंगे। इस इकाई से भारतीय वायुसेना की समग्र शक्ति और क्षमता…
Droupadi Murmu ने देश के युवाओं, विशेषकर जनजातीय समुदाय के खिलाड़ियों की प्रतिभा को राष्ट्र की अमूल्य सामाजिक पूंजी बताते हुए उन्हें खेलों में सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया है। राष्ट्रपति ने एक लेख के माध्यम से अपने विचार साझा करते हुए कहा कि भारत के ग्रामीण और…
नई दिल्ली, 18 जून (हि.स.)। विश्व स्वास्थ संगठन ने भारत को ट्रैकोमा मुक्त घोषित कर दिया है। ट्रैकोमा आंखों की संक्रामक बीमारी है, जोजीवाणु क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस के कारण होती है। केंद्र सरकार के 11 साल की उपलब्धियां गिनवाते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि देश ने एक और उपलब्धि हासिल…
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2025।वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि पीएम गतिशक्ति ने लक्ष्यों की बड़े स्तर पर योजना बनाने और उसके विस्तृत कार्यान्वयन के बीच सेतु का काम किया है। यह बात उन्होंने पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। पीयूष गोयल…