एबीवीपी का आरोप: राष्ट्रपति का अपमान कर ममता बनर्जी ने पार कर दी सारी सीमा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तर बंगाल दौरे के दौरान प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप लगाया है। यह दौरा संथाल समाज द्वारा आयोजित 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के लिए था।
एबीवीपी की विज्ञप्ति में कहा गया कि देश के प्रथम नागरिक के कार्यक्रम में इस तरह का कुप्रबंधन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। परिषद का आरोप है कि राष्ट्रपति के आगमन के समय प्रोटोकॉल का पालन न होना राज्य सरकार की उदासीनता और प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है। परिषद ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से भारतीय लोकतंत्र की अंतरात्मा आहत होती है।
विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि सम्मेलन के लिए सुनियोजित अनुमति न मिलने के कारण कार्यक्रम स्थल को चार बार बदलना पड़ा, जिससे राष्ट्रपति को अपने ही देश में कार्यक्रम के आयोजन में बाधाओं का सामना करना पड़ा।
एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि इस प्रकार की स्थिति राजनीतिक द्वेष के कारण उत्पन्न हुई है और उन्होंने राज्य सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग की। परिषद ने पूरे प्रकरण की कड़ी निंदा की और राष्ट्रपति के प्रति कथित अनादर को unacceptable बताया।






