|

ग्वालियर केंद्रीय जेल में भाईदूज पर बंदियों की बहनों से होगी मुलाकात

भाईदूज के अवसर पर ग्वालियर के केंद्रीय जेल में बंदियों को उनकी बहनों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भाँति आयोजित किया जा रहा है और इसमें तिलक समारोह भी शामिल होगा।

जेल अधीक्षक विदित सिरवैया ने बताया कि बहनों के नाम सुबह से दोपहर 12 बजे तक दर्ज किए जाएंगे। जिन बहनों के नाम अंकित होंगे, उन्हें दोपहर 3 बजे तक बंदियों से मुलाकात कराई जाएगी। इसके बाद किसी अन्य बहन की मुलाकात संभव नहीं होगी।

मुलाकात में शामिल होने वाली बहनों को अपनी पहचान पत्र (ID) साथ लाना अनिवार्य है। सुरक्षा कारणों से बहनों को मोबाइल और किसी भी प्रतिबंधात्मक सामग्री साथ लाने की अनुमति नहीं है।

जेल प्रशासन ने बहनों के लिए भाईदूज किट तैयार की है, जिसमें मिठाई, कुमकुम और अक्षत उपलब्ध होंगे। निर्धारित मूल्य का भुगतान बहनों द्वारा किया जाएगा। सभी मुलाकातें सीसीटीवी निगरानी में होंगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में जेल नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्यक्रम जेल प्रशासन और बंदियों के परिवारों के बीच सांस्कृतिक और पारिवारिक जुड़ाव को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Share

Similar Posts