|

इंदौर क्राइम ब्रांच ने नए साल पर 1.2 करोड़ रुपये मूल्य के 326 गुम मोबाइल फोन आवेदकों को लौटाए

इंदौर: नए वर्ष की शुरुआत लोगों के लिए खुशियों भरी रही। इंदौर क्राइम ब्रांच ने लगभग 1.2 करोड़ रुपये कीमत के 326 गुम मोबाइल फोन आवेदकों को लौटाए। यह कार्रवाई शहर में बढ़ती ऑनलाइन शिकायत प्रणाली Citizen Cop Application की प्रभावशीलता को दर्शाती है।

क्राइम ब्रांच ने बताया कि ये मोबाइल फोन मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों और भारत के अन्य राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र से बरामद किए गए। बरामद फोन में आईफोन, वन प्लस, सैमसंग, रेडमी, वीवों, ओप्पो, रियलमी जैसी कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं।

Citizen Cop Application के माध्यम से शिकायत का समाधान
इंदौर पुलिस के अनुसार, नगर पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार सिटीजन कॉप एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की गई। एप्लिकेशन में मोबाइल चोरी/गुम होने की शिकायत दर्ज कराने पर आवेदक को ऑनलाइन रसीद और शिकायत क्रमांक मिलता है, जिसका उपयोग वह मोबाइल सिम ब्लॉक करने या नई सिम लेने के लिए कर सकते हैं।

इस प्रणाली के तहत, 326 गुम मोबाइल फोन आवेदकों को लौटाए गए, जिससे जनता में ऑनलाइन शिकायत प्रणाली के प्रति जागरूकता और विश्वास बढ़ा है। क्राइम ब्रांच ने आम जनता से अपील की है कि वह Citizen Cop Android App का उपयोग करके अपने मोबाइल चोरी या अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचनाएं घर बैठे ऑनलाइन पुलिस तक पहुंचाएं।

गुम मोबाइल फोन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया:

  1. Google Play Store से Citizen Cop App डाउनलोड करें।

  2. खोए/चोरी की शिकायत” विकल्प चुनें।

  3. एग्री करें।

  4. खोई/चोरी हुई वस्तु का चयन करें – MOBILE + SIM CARD

  5. पूरा फॉर्म भरें।

  6. बिल/थाने की शिकायत की कॉपी या फोटो अपलोड करें, वैकल्पिक नंबर दर्ज करें।

  7. सबमिट करें।

  8. कन्फर्म करें।

  9. शिकायत क्रमांक सेव करें।

  10. मोबाइल मिलने पर आपके द्वारा दर्ज वैकल्पिक नंबर पर सूचना भेजी जाएगी।

इस पहल से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि पुलिस को शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करने में मदद मिलेगी।

Share

Similar Posts