एमपी में मौसम का मिजाज तेजी से बदला: जेट स्ट्रीम हवाओं से पारे में भारी गिरावट, ग्वालियर में दिन, भोपाल और इंदौर में रातें ठंडी

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठंड का प्रकोप सबसे अधिक है।
जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण ग्वालियर और चंबल संभाग में दिन का तापमान सामान्य से बहुत कम बना हुआ है, जबकि भोपाल और इंदौर संभाग में रातें अधिक ठंडी हो रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और राजस्थान के ऊपर सक्रिय जेट स्ट्रीम हवाओं (287 किमी/घंटा) के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Share

Similar Posts