7 महीने से लापता बच्ची को इंदौर पुलिस ने ढूंढा: आरोपी पर BNS और पॉक्सो की धाराएं लगाई; कोर्ट ने भेजा जेल

इंदौर। राऊ थाना पुलिस ने लापता नाबालिग बालिका को ढूंढ लिया है। आरोपी की गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
7 महीने से थी लापता
बच्ची 7 महीने से लापता थी। आरोपी का नाम विनोद सोलंकी (21) है। वह ग्राम सिंदोड़ी का रहने वाला है। राऊ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
15 जनवरी को दर्ज की थी अपहरण की रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार, 15 जनवरी 2026 को नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर बालिका की तलाश शुरू की। टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार कार्रवाई की।
पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ मामला
जांच के दौरान पुलिस ने बालिका को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद पीड़िता के बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अतिरिक्त धाराएं और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।