|

शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि मशीनरी GST बैठक

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज राजधानी दिल्ली में कृषि मशीनरी पर जीएसटी दरों में कमी और इसके लाभों के प्रसार को लेकर एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बैठक का मुख्य एजेंडा हाल ही में घोषित जीएसटी कटौती के निर्णय पर विस्तृत चर्चा करना, किसानों तक इसके लाभों का व्यापक प्रसार सुनिश्चित करना और सुधारों के सुचारू क्रियान्वयन की रणनीति तैयार करना है।

मोदी सरकार के इस निर्णय से ट्रैक्टर और अन्य कृषि मशीनरी की कीमतों में 7 से 13 प्रतिशत तक की कमी आएगी। इससे किसानों को सब्सिडी योजनाओं और कम कराधान का दोहरा लाभ मिलेगा।

बैठक में ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रीकरण संघ, कृषि मशीनरी निर्माता संघ, अखिल भारतीय कम्बाइन हार्वेस्टर निर्माता संघ और पावर टिलर एसोसिएशन ऑफ इंडिया समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Share

Similar Posts