शहीद दिवस के अवसर पर असम आंदोलन में शामिल वीरों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया स्मरण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर पर असम आंदोलन में शामिल सभी वीरों का स्मरण किया। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आंदोलन राष्ट्र के इतिहास में हमेशा महत्वपूर्ण स्थान रखेगा।प्रधानमंत्री मोदी ने असम की संस्कृति और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए देश की प्रतिबद्धता को दोहराया।






