लद्दाख: तापमान शून्य से 15.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा, शीतलहर जारी

लद्दाख में तापमान में लगातार गिरावट के कारण रात में शीतलहर चल रही है। पूर्वी लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से 15 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पश्चिमी लद्दाख में तापमान शून्य से नौ डिग्री कम दर्ज किया गया।

 

करगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से सात दशमलव नौ डिग्री, जबकि लेह में शून्य से आठ दशमलव चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। आज लद्दाख के ऊंचे इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बर्फबारी का अनुमान है। बर्फबारी के कारण लेह-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज यातायात के लिए बंद रहेगा।

Share

Similar Posts