|

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तिरुपति और साईनगर शिरडी को जोड़ने वाली नई एक्सप्रेस रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी

Newsonair
Government of India emblem
Search
Search
Filter Icon
android
apple
Listen to live radio
Language Selection
हिन्दी
Menu

मन की बात
स्क्रीन रीडर एक्सेस
होम
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तिरुपति और साईनगर शिरडी को जोड़ने वाली नई एक्सप्रेस रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी
Site Admin | दिसम्बर 9, 2025 9:39 पूर्वाह्न

printer
Share
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तिरुपति और साईनगर शिरडी को जोड़ने वाली नई एक्सप्रेस रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तिरुपति और साईनगर शिरडी को जोड़ने वाली नई एक्सप्रेस रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज तिरुपति और साईनगर शिरडी को जोड़ने वाली नई एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दक्षिण मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में बताया कि उद्घाटन सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा, जिसमें आंध्र प्रदेश के सड़क एवं भवन, अवसंरचना और निवेश मंत्री बी. सी. जनार्दन रेड्डी तिरुपति रेलवे स्टेशन पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

यह रेलगाड़ी आज सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर तिरुपति से चलेगी और इसकी वापसी कल रात 10 बजकर 20 मिनट पर साईनगर शिरडी से होगी। जबकि नियमित साप्ताहिक सेवाएं 14 दिसंबर से तिरुपति से प्रत्येक रविवार सुबह चार बजे और 15 दिसंबर से प्रत्येक सोमवार शाम 7 बजकर 35 मिनट से साईनगर शिरडी से चलेगी। ट्रेन में आधुनिक एलएचबी कोच होंगे, जिनमें एसी द्वितीय श्रेणी, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच भी शामिल हैं, जो आरक्षित और अनारक्षित दोनों यात्रियों की सेवा करेंगे।

Share

Similar Posts