|

रक्षा मंत्री और गृह मंत्री ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

नई दिल्ली | 21 सितम्बर 2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर संदेश साझा कर माँ दुर्गा से देश और नागरिकों के कल्याण की प्रार्थना की।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि “शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ दुर्गा का आशीर्वाद हमारे जीवन में शक्ति, साधना और समृद्धि का संचार करे। उनकी कृपा से भारत आत्मनिर्भरता, प्रगति और खुशहाली की नई ऊँचाइयों को छूते हुए विश्व में शांति और कल्याण का मार्गदर्शक बने। जय माता दी!”
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में लिखा कि “सभी को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ भगवती की आराधना और शक्ति संचय का यह महापर्व आप सभी के जीवन में अनंत खुशियाँ लाए। माँ दुर्गा से सभी के कल्याण की कामना करता हूँ।”

Share

Similar Posts