|

भारतीय रेलवे ने तीन महिला क्रिकेटरों को ग्रुप बी अफसर ग्रेड के ओएसडी के पद पर किया पदोन्नत

भारतीय रेलवे ने तीन महिला क्रिकेटरों – प्रतीका रावल, स्नेह राणा और रेणुका सिंह ठाकुर को ग्रुप बी अफसर ग्रेड के विशेष कार्य अधिकारी -ओएसडी के पद पर पदोन्नत किया है। रेल मंत्रालय ने कहा कि इस वर्ष आईसीसी महिला विश्व कप में उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए उन्हें यह पदोन्नति दी गई है। अब तीनों खिलाड़ी ग्रुप बी राजपत्रित अधिकारी के लाभों की हकदार होंगी। इससे पहले भी ये तीनों खिलाड़ी रेलवे में कार्यरत थीं।

Share

Similar Posts