बांग्लादेश: ढाका में होली क्रॉस कॉलेज और होली रोज़री चर्च के सामने कई बम विस्फोट

बांग्लादेश में कल रात ढाका के फार्मगेट क्षेत्र में होली क्रॉस कॉलेज और होली रोज़री चर्च के सामने कई बम विस्फोट हुए। इस घटना से स्थानीय निवासियों और राहगीरों में डर और दहशत फैल गई।
डेली सन की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट रात लगभग 10:15 बजे हुए। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोट के समय कॉलेज के प्रवेश द्वार के पास धुआँ उठता देखा गया और लोग अफरातफरी में भागे। उन्होंने दो अज्ञात व्यक्तियों को देसी बम फेंकते और तुरंत घटनास्थल से भागते हुए देखा।
पुलिस ने घटनास्थल से दो बम बरामद किए हैं और इलाके की घेराबंदी कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।






