|

पंचकुइयां आश्रम में साकेतवासी फलाहारी बाबा के सप्तम पुण्य स्मरण पर भव्य सुंदरकांड पाठ

इंदौर। श्री राम मंदिर पंचकुइयां आश्रम में साकेतवासी परमपूज्य श्रीमहंत श्री “गंगादास जी महाराज” (फलाहारी बाबा) के सप्तम पुण्य स्मरण के अवसर पर भव्य श्री सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। इस आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायक और सुंदरकांड वाचक पंडित सुधीर व्यास जी ने सुमधुर मुखारबिंद से मंत्रों और कथा का आध्यात्मिक व मनमोहक श्रवण कराया।  

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा के साथ सुंदरकांड का पाठ सुना। इस अवसर पर परमपूज्य महामंडलेश्वर माँ कनकेश्वरी देवी जी उपस्थित रहीं, जिन्होंने आरती की, उपदेश दिए और सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में विधायक रमेश मेंदोला जी और समाजसेवी सूरज रजक जी भी उपस्थित रहे और उन्होंने साधु-संतों से आशीर्वाद लिया। सुंदरकांड पाठ के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

इस अवसर पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री रामगोपाल दास जी महाराज, जानकी वल्लभ दास जी महाराज सहित अनेक साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण इस कार्यक्रम ने सभी के हृदय में आध्यात्मिक अनुभूति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

Share

Similar Posts