नौकरी हो या बीमारी! बिहार की छोटी अयोध्या में बजरंगबली करते हैं चमत्कार, खास प्रसाद चढ़ाने की मान्यता

Hanuman temple Bhagalpur: भागलपुर के मकंदपुर गांव के बजरंगबली चौक स्थित हनुमान जी मंदिर काफी चमत्कारिक है. मान्यता है कि यहां पर भक्तों की नौकरी और रोग से मुक्ति मिलती है. जिन भक्तों की ये मनोकामनाएं पूरी होती है उनको ध्वजा और सुंदरकांड चढ़ाना पड़ता है. मंदिर की महिमा 100 साल पुरानी है.

भागलपुरः यूं तो सनातन धर्म में भक्त और भगवान की अपनी महिमा है. भगवान कई रूपों में भक्तों की मनोकामानएं पूर्ण करते हैं. वहीं बात करें कलयुग की तो कलयुग में बजरंगबली की महिमा अपरंपार है. इस रूप की अलग जगहों पर अलग मान्यताएं हैं. ऐसा ही है भागलपुर जिले का एक गांव मकंदपुर है. जिसे छोटी अयोध्या के रूप में भी जाना जाता है. वहां स्थित हनुमान जी के मंदिर की महिमा अपरंपार है. सुबह की तो छोड़िए जब आप वहां शाम में आरती के समय जाएंगे तो भक्तों की भीड़ लगी होती है. कहा जाता है कि यहां जो भी मनोकामनाएं मांगते हैं वो पूरी होती है. इसके बाद यहां पर खास चीज चढ़ाया जाता है. आइए जानते हैं इस मंदिर की क्या मान्यताएं हैं?

मनोकामना पूरी होने पर लोग चढ़ाते हैं ध्वजा 
दरअसल, आपको बता दें कि इस जगह का नाम भी है बजरंगबली चौक. क्योकि यह काफी प्रसिद्ध मंदिर में से एक है. आसपास के 8 से 9 गांव के लोग यहां पूजा करने पहुंचते हैं. जब इसको लेकर मंदिर प्रबंधक विमल किशोर राय से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस मंदिर का इतिहास करीब 100 साल के आसपास है. हालांकि मंदिर का विकास 50 वर्ष पूर्व हुआ. यहां पर लोग जो भी मुरादे सच्चे मन से मांगते हैं वो पूरी होती है. पूरी होने पर यहां लोग ध्वजा या सुंदरकांड का पाठ कराते हैं.
Share

Similar Posts