| |

देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही वाल्मीकि जयंती

नई दिल्ली। आज देशभर में महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। यह दिवस रामायण के रचयिता और संस्कृत के प्रथम कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

महर्षि वाल्मीकि को ‘आदि कवि’ कहा जाता है और उनकी रचना रामायण भारतीय संस्कृति का अमूल्य ग्रंथ मानी जाती है। वाल्मीकि संप्रदाय के अनुयायी इस दिन को ‘परगट दिवस’ के रूप में अत्यंत श्रद्धा से मनाते हैं।

देश के विभिन्न हिस्सों में शोभा यात्राएँ, भजन-कीर्तन और सत्संग के आयोजन किए जा रहे हैं। लोग महर्षि वाल्मीकि के उपदेशों और आदर्शों को याद कर सत्य, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प ले रहे हैं।

Share

Similar Posts