जैविक हथियार सम्मेलन के 50 वर्ष: दिल्ली में वैश्विक दक्षिण की जैव-सुरक्षा मजबूत करने पर चर्चा, एस. जयशंकर हुए शामिल

विदेश मंत्री सुब्रहमण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में ‘जैविक हथियार सम्मेलन के 50 वर्ष – ग्लोबल साउथ के लिए जैव-सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में शामिल हुए। डॉक्टर जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस दौरान 80 से अधिक देशों के विशेषज्ञों, विद्वानों और प्रतिनिधियों ने सम्मेलन के आधुनिकीकरण पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन, अनिश्चित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा परिवेश में जीवन विज्ञान में नवाचार और दुरुपयोग के बीच सुरक्षा कवच बना हुआ है। जैविक खतरों के बारे में डॉ. जयशंकर ने कहा कि किसी भी प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में एकजुटता होनी चाहिए।
विदेश मंत्री ने राष्ट्रीय कार्यान्वयन की योजना के लिए भारत के प्रस्ताव का भी उल्लेख किया। इस प्रस्ताव में उच्च जोखिम वाले एजेंटों की पहचान, दोहरे उपयोग वाले अनुसंधान की निगरानी, घरेलू रिपोर्टिंग, घटना प्रबंधन और निरंतर प्रशिक्षण शामिल हैं।






