|

कुशल युवा विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करेंगे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत न केवल आर्थिक प्रगति की ओर अग्रसर है, बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रगति कर रहा है। उन्‍होंने आज नई दिल्ली में फुटवियर डिज़ाइन और विकास संस्थान के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

राष्ट्रपति ने कहा कि फुटवियर उद्योग वित्त वर्ष 2024-25 में 22 अरब 34 करोड़ रुपये से अधिक के निर्यात के साथ अर्थव्यवस्था में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राष्‍ट्रपति ने स्नातकों को बधाई देते हुए कहा कि कुशल युवा विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करेंगे।

Share

Similar Posts