ई-गवर्नेंस पर 28वां राष्ट्रीय सम्मेलन आज से शुरू

ई-गवर्नेंस पर 28वां राष्ट्रीय सम्मेलन आज से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शुरू हो गया। यह दो दिन तक चलेगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान ई-गवर्नेंस 2025 के लिए 19 अनुकरणीय पहलों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाएंगे। लगभग 70 वक्ता अलग-अलग क्षेत्रों से आकर अपने अनुभव साझा करेंगे।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत में सुरक्षित और टिकाऊ ई-सेवा वितरण को सुनिश्चित करना है। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और शिक्षाविद एक साथ विचार-विमर्श करेंगे।

Share

Similar Posts