| |

इज़राइल स्थित भारतीय दूतावास ने हाइफ़ा युद्ध की 107वीं वर्षगांठ मनाई

इज़राइल में भारतीय दूतावास ने हाइफ़ा युद्ध की 107वीं वर्षगांठ पर वर्ष 1918 में हाइफ़ा को स्वतंत्र कराने वाले भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को नमन किया। इस ऐतिहासिक युद्ध में जोधपुर, मैसूर और हैदराबाद लांसर्स के वीर सैनिकों ने अपनी शौर्य गाथा लिखी थी।

कार्यक्रम में भारत के राजदूत जे.पी. सिंह, हाइफ़ा के महापौर योना याहाव और कई गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर योना याहाव ने कहा कि हमें यह तथ्य बच्चों को बताना चाहिए कि हाइफ़ा की आज़ादी अंग्रेजों से नहीं बल्कि भारतीय सैनिकों के साहस से मिली थी।

सोशल मीडिया पोस्ट में इज़राइल स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि भारतीय सैनिकों का यह बलिदान भारत और इज़राइल के बीच मित्रता की नींव को और मजबूत करता है।

Share

Similar Posts