असम में मोदी-नड्डा की ताबड़तोड़ रैलियां, केरल और पुडुचेरी में अमित शाह का चुनावी दम

Narendra Modi, JP Nadda और Amit Shah आज विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ताबड़तोड़ प्रचार करेंगे। Bharatiya Janata Party ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में चुनाव प्रचार को पूरी ताकत से तेज कर दिया है।

पार्टी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के बारपेटा में सुबह 11 बजे, होजाई में दोपहर सवा 1 बजे और डिब्रूगढ़ में शाम 4 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी असम में सक्रिय रहेंगे और तिनसुकिया में दोपहर 12 बजे तथा लखीमपुर में दोपहर 2 बजे जनसभाएं करेंगे।

उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर केरल के तिरुवनंतपुरम में सुबह 10 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पुडुचेरी पहुंचकर रोड शो के जरिए चुनाव प्रचार को धार देंगे।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा। तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा। केरल की 140 सीटों, असम की 126 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है।

इन सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Share

Similar Posts