मऊगंज में नशीली कोरेक्स सिरप के साथ युवक पकड़ाया: पुलिस को पहले भी थी जानकारी; लंबे समय से चल रही बिक्री और तस्करी

मऊगंज | लौर थाना क्षेत्र में नशीली कोरेक्स सिरप के अवैध कारोबार का मामला सामने आया है। सोमवार को ग्रामीणों द्वारा एक युवक को पकड़ा गया है। उसके पास से नशीली कोरेक्स सिरप मिले है। ग्रामीणों ने उस युवक को पुलिस सौंप दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से नशीली कोरेक्स सिरप की बिक्री और तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी जानकारी पहले भी पुलिस को दी गई थी, लेकिन अब जांच के बाद पता चलेगा इसमें कितने लोग शामिल है।
इससे पहले भी इसी मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पुलिस झोरा निवासी दीपक द्विवेदी पिता- रघुवंश द्विवेदी को अपने साथ ले जाती दिखाई दे रही थी। अब दूसरा वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं।
इधर, पुलिस जिले में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक करने और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर कार्रवाई का दावा कर रही है। ऐसे में लौर थाना क्षेत्र से सामने आए इस मामले के बाद अभियान की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कारोबार चल रहा था तो समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
अभी तक पुलिस का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट किया जाएगा कि युवक के पास से कितनी मात्रा में कोरेक्स सिरप मिली और वह इसे कहां से लाया था, इसे कहां ले जाया जा रहा था। वायरल वीडियो के बाद पुलिस की आगे की कार्रवाई पर भी लोगों की नजर बनी हुई है।