इंदौर में शुरू हुई तेज बारिश; MP के 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट; मालवा-निमाड़ में भारी बारिश की चेतावनी

इंदौर में तेज बारिश का दौर शुरू हो चुका है। बायपास पर तेज बारिश हो रही है। शुक्रवार को इंदौर सहित 12 जिलों में तेज पानी गिरेगा। भोपाल, उज्जैन, जबलपुर-ग्वालियर में भी बारिश जारी रहेगी। दरअसल, मध्य प्रदेश में 3 मानसूनी स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हैं। जिसके चलते 2 दिन प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में हैवी रेन यानी भारी बारिश का अलर्ट है।
अगले 48 घंटे भारी बारिश होने की संभावना
मौसम केंद्र के मुताबिक, मालवा-निमाड़ यानी इंदौर और उज्जैन संभाग में अगले 48 घंटे भारी बारिश होने की संभावना है। इंदौर में सुबह 10 बजे से बारिश शुरू हुई है। शुक्रवार को रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर और धार में अति भारी बारिश होने का अनुमान है। नीमच, आगर-मालवा, उज्जैन, देवास, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर और छिंदवाड़ा में भारी बारिश हो सकती है।
भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, खंडवा, मंदसौर, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश होने का अनुमान है।
प्रदेश में अब तक 14.7 इंच बारिश
मौसम एक्सपर्ट शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि मध्य प्रदेश में अब तक औसत 14.7 इंच (373.3 मिमी) बारिश हुई है जबकि 17.2 इंच (438.3 मिमी) पानी गिरना था। इस तरह 2.5 इंच यानी 15 प्रतिशत बारिश कम हुई है।
इन 47 जिलों में औसत से कम बारिश
अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में औसत से भी कम पानी गिरा है। वहीं, 8 जिले- भोपाल, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, मंदसौर, राजगढ़ और सीहोर में औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। देवास में 29% बारिश ज्यादा हुई है।