इमरती बोलीं- हमारे लोगों ने किया भीतरघात: नेता प्रतिपक्ष ने कहा- 2028 के लिए तैयार रहें; मजबूती के साथ लड़ेंगे MP का चुनाव
दतिया। इमरती देवी ने दतिया उपचुनाव के बाद एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हेमंत खंडेलवाल ने चुनाव के लिए बहुत मेहनत की। हम चुनाव बहुत अच्छी तरह से जीत रहे थे। लेकिन हमारे ही कुछ लोगों ने भीतरघात करके पार्टी को चुनाव हराया है। ऐसे लोगों से हमारी पार्टी को बच के रहना चाहिए।
भारी मतों से जीती कांग्रेस
सोमवार को दतिया उपचुनाव का रिजल्ट आया। इसके कांग्रेस ने भारी मतों से जीत हासिल की। इस चुनाव को लेकर भाजपा को बहुत उम्मीदें थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के कई बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार किया था।
विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी एक वीडियो पोस्ट किया है। वह कह रहे है कि मैं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। हम बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़े और जीते। पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। अब कांग्रेस का कार्यकर्ता आने वाले चुनाव के लिए तैयार रहे। 2028 में हमें मध्य प्रदेश में कांग्रेस का झंडा लहराना है।