उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लेने और संविधान सभा की अध्यक्षता करने से लेकर प्रथम राष्ट्रपति बनने तक डॉ. प्रसाद ने अद्वितीय गरिमा, समर्पण और उद्देश्य की स्पष्टता के साथ राष्ट्र की सेवा की। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम राष्ट्रपति की सादगी और साहस की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सेवा और दूरदर्शिता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें एक महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में याद किया। उन्‍होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में अपनी बुद्धिमत्ता से संविधान निर्माण में मार्गदर्शन प्रदान किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि डॉ. प्रसाद की सादगी, सत्यनिष्ठा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आजीवन प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Share

Similar Posts