|

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने 35 वर्ष पुराने मामले में भगोड़े शफात अहमद शांगलू को गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने 35 वर्ष पुराने मामले में भगोड़े शफात अहमद शांगलू को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पूर्व गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी डॉक्टर रुबिया सईद के अपहरण से जुड़ा है। आरोपी ने यासीन मलिक और अन्य के साथ मिलकर इस अपहरण का षड़यंत्र रचा था। भगोड़े शफात पर दस लाख रुपये का इनाम था। उसे अब जम्मू की टाडा अदालत में पेश किया जाएगा।

Share

Similar Posts