गृह मंत्री अमित शाह ने गुरू रामदास जी के प्रकाश पर्ब पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह ने आज चौथे सिख गुरू, गुरू रामदास जी के प्रकाश पर्ब के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि गुरू रामदास जी ने समानता, करुणा और सेवा की भावना को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि गुरू रामदास जी ने आध्यात्मिकता के प्रतीक अमृतसर नगरी की स्थापना की, जो आज भी उनके उपदेशों और मूल्यों का जीवंत उदाहरण है।
अमित शाह ने कहा कि धर्म, संस्कृति और मानवता के लिए समर्पित गुरू रामदास जी का जीवन और दर्शन सभी के लिए प्रेरणास्रोत और अनुकरणीय उदाहरण है।






