झाबुआ में तेजा दशमी आयोजन के बीच विवाद: हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग; वीडियो हुआ वायरल

झाबुआ। सोमवार को तेजा दशमी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन हुए। इसी दौरान एक आयोजन स्थल पर कुछ युवाओं के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते मामला हंगामे और झगड़े तक पहुंच गया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए किया बाल का प्रयोग
मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन युवाओं के नहीं मानने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने युवाओं को मौके से अलग-अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस की कार्रवाई के बाद शांत हुआ माहौल
घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी हंगामा कर रहे युवाओं को मौके से हटाते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के बाद कुछ समय के लिए आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हो गई और आयोजन आगे जारी रहा।