झाबुआ में खुले टैंक में गिरी गाय: 2 दिन तक फंसी रही; बजरंग दल और गोसेवा समिति ने 2 घंटे में निकाला

झाबुआ। थांदला में शुक्रवार की रात को पुलिस थाने के पीछे गहरे खुले टैंक में एक गाय गिर गई थी। बाहर आने के लिए गाय दो दिनों तक गए छटपटाती रही। लेकिन गाय बाहर नहीं आ सकी।

धीरे धीरे गाय ने हिम्मत तोड़ दी। और बाहर आने के प्रयास करना बंद कर दिए। गाय का शरीर शिथिल पड़ने लगा। इस दौरान गाय को गहरे कुएं में कई लोगों ने देखा और चले गए।

जैसे ही घटना की सूचना बजरंग दल और श्री कृष्ण गो सेवा समिति के सदस्यों को मिली वे मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे। 2 घंटे के बाद कीचड़ और गंदगी में सनी में गाय को सुरक्षित रस्सी की मदद से बाहर निकाला।

युवाओं को समाज हित में आगे आना चाहिए
बजरंग दल और श्री कृष्णा गौ सेवा समिति के पदाधिकारी का कहना है कि युवाओं को समाज हित में आगे आना चाहिए इसके लिए उन्हें सबसे पहले सोशल मीडिया की फ्रेम से बाहर आना होगा।

कई सालों से मूक प्राणियों की सेवा कर रहे 
श्री कृष्णा गौ सेवा समिति और बजरंग दल के यह कार्यकर्ता लगातार जमीनी स्तर पर मूक प्राणियों की सेवा में लगे हुए हैं। अब तक इन्होंने कई घायल मूक प्राणियों को नया जीवन दिया है।

Share