| | |

इंदौर में चलती कार में लगी आग: युवक अंदर फंसा; 40% झुलसा

इंदौर। चोइथराम मंडी के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान कार चला रहा युवक अंदर ही फंस गया और 40 फीसदी झुलस गया।

मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने कार का कांच तोड़कर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद जवानों ने CPR देकर उसकी जान बचाई और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। युवक का ICU में इलाज जारी है। कार के अंदर रखे नोट भी आग में जल गए।

खबर लगातार अपडेट हो रही है.. 

Share