| | | |

गणेश जी की आंखों से बहे आंसू: दर्शन के लिए लगी लाइन; भक्त कर रहें महाआरती 

उज्जैन। शहर से 20 किलोमीटर दूर ग्राम ताजपुर में चोपड़ा गांव गणेश जी का प्रसिद्ध मंदिर है।  यहां शनिवार सुबह प्रतिमा की आंखों से आंसू आने का दावा किया गया।

यह बात कुछ ही देर में आसपास के इलाकों में फैल गई। खबर सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौके पर पहुंचने लगे। लोग गणेशजी के दर्शन कर इस घटना को लेकर अपनी-अपनी तरह से चर्चा करते नजर आए।

चोला नहीं चढ़ाने से आंसू बह रहे
ग्रामीणों के मुताबिक, गणेश प्रतिमा की आंखों से लगातार आंसू जैसे तरल पदार्थ निकलते दिखाई दे रहे हैं। उनका दावा है कि यह सिलसिला आठ घंटे से जारी है। गांव के ईश्वर पाटीदार ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे गांव में नगर पूजा का आयोजन हुआ था। उनके अनुसार, पंचायत की ओर से गणेशजी को चोला नहीं चढ़ाया। ग्रामीण इसे भगवान गणेश की नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं और मान रहे हैं कि इसी वजह से प्रतिमा की आंखों से आंसू बह रहे हैं।

श्रद्धालुओं की लगी कतारें
माता जी के चोपड़ा गांव में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू आने की बात सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ने लगी। सुबह से ही गांव और आसपास के इलाकों से लोग गणेशजी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तों की ओर से महाआरती भी की जा रही है। मंदिर के पुजारी राहुल वैष्णव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां पहुंचने लगे हैं।

Share