| |

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया।
इस योजना के अंतर्गत 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हज़ार रुपये की वित्तीय सहायता सीधे हस्तांतरित की गई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, ताकि महिलाएँ स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसरों से जुड़ सकें। राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा।

श्री मोदी ने योजना की लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया और कहा – “जब कोई महिला नौकरी करती है या अपना व्यवसाय शुरू करती है, तो यह उसके सपनों को नए पंख देता है।”

प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि केंद्र सरकार की मुद्रा योजना, ड्रोन दीदी अभियान, बीमा सखी अभियान और बैंक दीदी अभियान देशभर में महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं।

Share

Similar Posts