| |

बालाघाट में बैगा बच्चों की मौत पर SDM को ज्ञापन: 25-25 लाख मुआवजा की मांग; बोले- दोषियों पर कार्रवाई हो

बालाघाट। बैहर में बैगा आदिवासी बच्चों की मौत और सागर के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में आदिवासी एवं सामाजिक संगठनों ने बुधवार को ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने दोनों मामलों की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को सहायता देने की मांग की है।

संगठनों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के नाम SDM कार्यालय में नायब तहसीलदार रानू माल को ज्ञापन दिया। इसमें बैहर क्षेत्र में बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच, स्वास्थ्य और पेयजल व्यवस्था की जांच तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

मृत बच्चों के परिवारों को 25-25 लाख की सहायता
ज्ञापन में मृत बच्चों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी गई।

जहरीली शराब के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग
सागर के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर संगठनों ने अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और प्रभावित मरीजों का नि:शुल्क उपचार कराने की मांग की गई। आदिवासी संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share