रीवा में इलाज के दौरान जिस महिला के कीड़े पड़े उसकी मौत: संजय गांधी अस्पताल में हंगामा; पहले ही लगाया था लापरवाही का आरोप

रीवा। संजय गांधी अस्पताल में भर्ती जिस महिला के शरीर में कीड़े पड़ गए थे उसकी मंगलवार रात मौत हो गई।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा मचा दिया। परिजनों ने इलाज के दौरान ही अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए थे।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती कराने के पांच दिन बाद उनके शरीर में कीड़े पड़ने लगे थे। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि अस्पताल में भर्ती कराए जाने के समय मरीज की हालत ठीक थी, लेकिन पांच दिन बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सतना निवासी अर्चना गुप्ता का 30 अगस्त को स्कूटी से एक्सीडेंट हुआ था।
इलाज और देखरेख में लापरवाही
परिजनों का आरोप है कि मरीज के इलाज और देखरेख में लापरवाही बरती गई। इसी वजह से उनके शरीर में कीड़े पड़ने जैसी गंभीर स्थिति सामने आई। परिजन अर्चना को बेहतर इलाज के लिए किसी दूसरे अस्पताल में ले जाना चाहते थे, लेकिन उनका दावा है कि डॉक्टरों ने उन्हें रेफर नहीं किया।

दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग की थी
परिजनों के मुताबिक, मरीज की हालत बिगड़ने के बाद उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों से उसे दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग की थी। हालांकि, रेफर नहीं किए जाने से परिजन नाराज हो गए।
वीडियो बनाने पहुंचे तो मोबाइल छीना
जब परिजन मरीज की हालत का वीडियो बनाने पहुंचे तो आईसीयू में डॉक्टर ने उनका मोबाइल फोन छिन लिया। अर्चना गुप्ता संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू नंबर-2 में भर्ती बताई जा रही हैं।

डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मरीज की बेटी नैंसी गुप्ता ने डॉक्टरों पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।