|

झाबुआ में सड़क पर गिरी हाई टेंशन लाइन: 3 घंटे लगा जाम; रात-दिन चलती है गाड़ियां

झाबुआ। सोमवार रात 2 बजे थांदला-मेघनगर के बीच बिजली की हाई टेंशन लाइन अचानक सड़क पर गिर गई। इससे रास्ते पर लंबा जाम लग गया।

राहगीरों की सतर्कता के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना जिम्मेदारों को दी गई इसके बाद हाई टेंशन लाइन को सही किया गया।

रात-दिन चलती है गाड़ियां 
यह मार्ग रतलाम-झाबुआ अंतरप्रांतीय का महत्वपूर्ण रास्ता है। रास्ते पर दिन और रात बहुत ट्रैफिक रहता है। रात 2 बजे औद्योगिक क्षेत्र के समीप से गुजर रही बिजली की हाई टेंशन लाइन टूट कर अचानक सड़क पर गिर गई। संयोग से हाई टेंशन लाइन को गिरा देख राहगीरो ने उन्हें देख ली।

खुद ही रोक दी गाड़ियां 
राहगीरों ने हाई टेंशन लाइन देखकर गाड़ियां रोक दी। इसके बाद रास्ते के दोनों ओर जाम लग गया। घटना की सूचना बिजली विभाग को दी गई। सुबह 5 बजे मार्ग पर हाई टेंशन लाइन सुधारने के बाद ट्रैफिक शुरू किया गया है।

Share