इंदौर में सरकारी कर्मचारी सस्पेन्ड: एक साल से नहीं बनाया बर्थ सर्टिफिकेट; कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

इंदौर। CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कर्मचारी संजय पांडे को सस्पेंड कर दिया है। कर्मचारी पर यह कार्रवाई राऊ निवासी अक्षत विश्वकर्मा की शिकायत पर हुई है।
समय से नहीं हुआ काम
अक्षत विश्वकर्मा ने कई बार जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन दिया था फिर भी कर्मचारी ने समय से उनका काम नहीं किया। याचिकाकर्ता एक साल से सर्टिफिकेट के लिए परेशान हो रहे है। जब बार-बार बोलने पर भी काम नहीं हुआ तो अक्षत ने कलेक्टर से गुहार लगाई।
जानकारी मिलते ही जारी किया आदेश
जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने अधिकारी विनोद को आदेश दिया कि संजय पांडे को सस्पेंड करें और मामले के लिए कौन जिम्मेदार है इसकी भी जांच हो। इसके साथ ही कलेक्टर ने 8-9 अन्य लंबित शिकायतों पर भी एक्शन के निर्देश दिए है।