इंदौर में कार ने दोस्तों को मारी टक्कर: दोनों की मौत; एक्टिवा से घूमने निकले थे

इंदौर। मरीमाता चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह टूट गया। दोनों युवक उछलकर कई फीट दूर गिर गए।
सड़क पार करते समय हुआ हादसा
घटना रविवार रात 11:30 बजे की है। दोनों युवक घूमने निकले थे। मरीमाता चौराहे के पास सड़क पार करते समय उन्हें कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए थे। स्थानीय लोग दोनों को तुरंत अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान राज (28) और नंदकिशोर सोलंकी (30) के रूप में हुई है ।
पुलिस ने जब्त की कार
मृतक राज ओवन का काम करता था और कारीगर था। उसकी पत्नी, दो भाई और माता-पिता है। मृतक नंदकिशोर सब्जी बेचता था। उनके परिवार में पिता, बड़ा और छोटा भाई है। बाणगंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर कार जब्त कर ली है। घटना की जांच जारी है आरोपी की तलाश की जा रही है।