|

रीवा में SGM अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदा युवक: 4 साल से टीबी से पीड़ित था; अस्पताल में किया भर्ती

रीवा। संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल की चौथी मंजिल से एक युवक ने छलांग लगा दी। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी अफरा-तफरी मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को बचाने और समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। काफी समझाइश का के बाद युवक नहीं माना ओर उसने वहां से छलांग लगा दी।

घायल युवक की पहचान अर्जुन चमकेल, निवासी पांडेय टोला के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल के भीतर ही भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस पूरी घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

चार साल से टीबी से पीड़ित था युवक
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्जुन पिछले करीब चार वर्षों से टीबी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। इस लंबी बीमारी के चलते उसकी मानसिक स्थिति भी अक्सर ठीक नहीं रहती थी। परिजनों के मुताबिक, वह घर से सिर्फ गुटखा लेने के लिए निकला था, जिसके कुछ देर बाद उन्हें अस्पताल से उसके नीचे गिरने की सूचना मिली।

अमहिया थाना पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही अमहिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल प्रबंधन के बयानों के साथ-साथ सामने आए लाइव वीडियो की भी बारीकी से जांच कर रही है ताकि घटना के असल कारणों का पता लगाया जा सके।

Share