उज्जैन में रिटायर्ड वेटेनरी डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या: सुबह पत्नी ने देखा शव; अकेले रहते थे दंपति

उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास रिटायर्ड वेटेनरी डॉक्टर की हत्या का मामला सामने आया है। उनकी लाश घर में पलंग पर पड़ी मिली।
घर में पति और पत्नी के अलावा कोई नहीं रहता है। सुबह जब वह नींद से नहीं जागे तो उपरी मंजिल से पत्नी शिवा कुंवर उन्हें देखने के लिए नीचे आई थी।
थाना प्रभारी खोवाल के अनुसार फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। हत्या किसने और क्यों की है इसका पता जांच पूरी होने बाद पता चलेगा।
पलंग पर खून से सनी मिली लाश
रिटायर्ड वेटेनरी डॉक्टर गजराज सिंह तोमर 70 साल की हत्या का मामला सामने आया। डीएसपी भारत सिंह, थाना प्रभारी करण खोवाल, एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। जांच के दौरान सामने आया कि गजराज सिंह की लाश पलंग पर खून से सनी हालत में पड़ी है। उनके सीने में चाकू घोंप कर हत्या की गई है।
घर में अकेले रहते है पति-पत्नी
घटना रात की है। घर में पति और पत्नी के अलावा कोई नहीं रहता है। सुबह जब वह नींद से नहीं जागे तो उपरी मंजिल से पत्नी शिवा कुंवर उन्हें देखने के लिए नीचे आई थी। तभी हत्या का खुलासा हुआ। थाना प्रभारी खोवाल के अनुसार फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। हत्या किसने और क्यों की है इसका पता जांच पूरी होने और परिजनों के बयान दर्ज होने पर ही हो पाएगा।
बेटियों की हुई शादी, बेटा विदेश में
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक के तीन बच्चें है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटा विदेश में है। घर में दोनों पति-पत्नी अकेले रहते थे। मृतक की बायपास सर्जरी हो चुकी थी। इस वजह से वह मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में ही रहते थे। उपरी मंजिल पर कम जाते थे।