| | |

इंदौर में मकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब: आबकारी विभाग ने 34 पेटी शराब जब्त की; बाजार कीमत 1.54 लाख

इंदौर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। एक मकान से 34 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 324 बल्क लीटर बताई गई है। इसकी बाजार कीमत करीब 1 लाख 54 हजार 160 रुपए है।

मुखबिर की सूचना पर मकान में दी दबिश
आबकारी विभाग के अधिकारियों को मुखबिर से अवैध शराब रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद महू-ब वृत्त के प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टीकेकर और आबकारी उपनिरीक्षक राजेश वट्टी की टीम ने सनराइज टाउन बंजारी स्थित मकान पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान मकान से बड़ी मात्रा में देसी और विदेशी शराब मिली।

34 पेटियों में मिली देसी-विदेशी शराब
विभाग ने 34 पेटी शराब जब्त की है। इसमें लंदन प्राइड व्हिस्की, लिमाउंट बीयर, देसी प्लेन और मसाला शराब शामिल है। कुल 324 बल्क लीटर शराब बरामद हुई।

आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज
यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में की गई। कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

कार्रवाई में मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश राठौड़, रवींद्र बघेल और आरक्षक सावन सिसोदिया व राशि सोलट का भी योगदान रहा।

Share