|

देवास में विधायक ने फहराया तिरंगा: बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति; स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया याद

देवास। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देवास जिले के हाटपिपलिया में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नगर के स्थानीय गांधी चौक पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक मनोज चौधरी ने जनप्रतिनिधियों और सम्मानीय नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रकांता अरुण राठौर, विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और  स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए
समारोह के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के तरानों से गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर में स्कूली बच्चों द्वारा भव्य प्रभात फेरी और सांस्कृतिक रैलियों का आयोजन भी किया गया। रैलियों में बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए, तिरंगा लहराया और विभिन्न वेशभूषाओं एवं विधाओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया।

विधायक ने दी शुभकामनाएं 
विधायक मनोज चौधरी और नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रकांता अरुण राठौर ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की प्रगति तथा क्षेत्र के विकास में सहयोग का संदेश दिया।

Share