प्रदेश | धर्म | मध्य प्रदेश
तिरंगे से किया मां बगलामुखी का शृंगार: तीन रंगों की पहनाई चुनरी; मां भारती के रूप में सजाया

आगर/ मालवा। नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर विशेष श्रृंगार किया गया। मां बगलामुखी को मां भारती के रूप में सजाया गया। उन्हें राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों की चुनरी पहनाई गई।
मंदिर परिसर को तिरंगे झंडो से सजाया गया। चारों ओर पुष्प सज्जा की गई। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा वातावरण सजा हुआ था। परिसर में स्थित राधाकृष्ण मंदिर और हनुमान मंदिर में भी तिरंगा श्रृंगार किया गया।
उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना
श्रद्धालु बड़ी संख्या में मां के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने देश की उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी दिनेश गुरु के अनुसार हर साल राष्ट्रीय पर्व पर विशेष श्रृंगार किया जाता है। मां का यह देशभक्ति से जुड़ा श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।