इंदौर | अपराध | प्रदेश | ब्रेकिंग न्यूज़ | मध्य प्रदेश
इंदौर में दोस्त ने दोस्त की चाकू मारकर हत्या की: मामूली विवाद पर किया हमला; नशे में था आरोपी

इंदौर। भागीरथपुरा में एक दोस्त ने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के लिए उपयोग किया गया चाकू भी जब्त कर किया गया है।
नशे में किया हमला
मृतक का नाम राजेश नायक (50) है। आरोपी का नाम हरिओम (40) है। दोनों एक साथ एक ही मकान में रहते थे । दोनों बर्तन बेचने का काम करते थे। आरोपी ने रात में बहुत शराब पी हुई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोपी ने मृतक की बायीं पैर की जांघ पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद राजेश को अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त किया
आरोपी हरिओम बंजारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या कर लिए इस्तेमाल किया गया सब्जी काटने वाले चाकू भी जप्त कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।