बड़वानी में बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां: तीनों की मौके पर मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी वजह

बड़वानी। दुगानी गांव में एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से तीनों को कुएं से बाहर निकाला। आज शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इलाके में मचा हड़कंप
घटना वरला थाना क्षेत्र के दुगानी गांव की है। गुरुवार दोपहर को यह हादसा हुआ। घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना वरला थाना पुलिस को दी गई। मृतकों की पहचान माया पति प्रदीप कनोजे(24), सलोनी (3) और डेढ़ साल के बेटे अयान के रूप में हुई है।
पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपेंगे शव
SDOP अजय वाघमारे ने बताया कि तीनों के शवों को सुरक्षित वरला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पोस्टमॉर्टम रूम में रखवा दिया गया है। आज शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम की कानूनी प्रक्रिया पूरी होगी। उसके बाद शवों को परिवार को सौंप दिया जाएगा।
पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी वजह
घटना का कारण अभी साफ नहीं है। पुलिस परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और पूरी जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ पाएगी।