| | |

इंदौर में दो पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी: सरेराह हुआ विवाद; घटना का वीडियो वायरल

इन्दौर। खजराना थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। सरेराह चाकूबाजी भी शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपराध दर्ज किया। सीसीटीवी देखकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ
घटना रात 1 से 1:30 बजे के बीच की है।  मोहसिन और आमीन के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। बाद में बहस ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से चाकू निकल आए। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। फिर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

आरोपियों की तलाश शुरू
घटना की सूचना मिलते ही खजराना पुलिस मौके पर पहुँची। फिर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस सीसीटीवी से अन्य लोगों की पहचान कर रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। -आशीष पटेल, एसीपी, इन्दौर

Share