इंदौर | अपराध | प्रदेश | मध्य प्रदेश
इंदौर में ई-सिगरेट बेचने वाला गिरफ्तार: पुलिस ने IGET B40000 के 4 पैकेट जब्त किए, ऑनलाइन करता था सप्लाई

इंदौर। पुलिस ने ई-सिगरेट की बिक्री के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से IGET B40000 डिस्पोजेबल वेप के 4 पैकेट, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त किए।

वाहन चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश की
पुलिस के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान युवक भागने की कोशिश कर रहा था। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। आरोपी की पहचान सुमित नंद, निवासी द्वारकापुरी के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन डिलीवरी के माध्यम से ई-सिगरेट की सप्लाई करता था।

10 हजार की ई-सिगरेट जब्त
उसके पास से जब्त ई-सिगरेट की कीमत 10 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। ई-सिगरेट सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी ली जा रही है।