अपराध | इंदौर | प्रदेश | मध्य प्रदेश
इंदौर में इनामी आरोपी गिरफ्तार: तीन NDPS मामलों में था फरार; लंबे समय से तलाश रही थी पुलिस

इंदौर। इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी पर एनडीपीएस के तीन अलग-अलग मामले दर्ज थे। पुलिस बहुत समय से उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी के खिलाफ सर्च वारंट भी जारी किया था।
लंबे समय से था फरार
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कारवाई हुई। हीरानगर थाना पुलिस ने अज्जू यादव (31), गिरफ्तार किया है। आरोपी भागीरथपुरा का रहने वाला है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता
आरोपी की तलाश के लिए सहायक पुलिस आयुक्त, बाणगंगा कार्यालय से सर्च वारंट भी जारी कराया गया था। की प्रयासों के बाद टीम ने 4 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह पुलिस की बड़ी सफलता है।