व्हाट्सएप पर अब अनरीड मैसेज का मिलेगा सारांश, अमेरिका में शुरू हुआ नया फीचर

व्हाट्सएप ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया AI फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिससे चैट में अनपढ़े (अनरीड) मैसेज का सारांश बुलेट पॉइंट्स में दिखाया जाएगा। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में अंग्रेज़ी भाषा में उपलब्ध कराया गया है और जल्द ही इसे अन्य भाषाओं और देशों में भी शुरू किया जाएगा।

व्हाट्सएप के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा। इसे चालू करने के लिए यूज़र्स को “Advanced Chat Privacy” सेटिंग्स में जाकर उस चैट को चुनना होगा जिसे वे AI फीचर के लिए शेयर करना चाहते हैं। फीचर एक्टिवेट होने के बाद यूज़र्स को अनरीड मैसेज के पास एक आइकन दिखेगा, जिस पर क्लिक कर वे संदेशों का संक्षिप्त सारांश देख सकेंगे।

“Message Summaries” फीचर मेटा की “Private Processing” तकनीक पर आधारित है, जिसके तहत Meta या WhatsApp को यूज़र के संदेश या उनके सारांश को देखने का कोई अधिकार नहीं होगा। इस प्रक्रिया में यूज़र की गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रहेगी और चैट के अन्य प्रतिभागियों को भी यह पता नहीं चलेगा कि किसी ने मैसेज का सारांश देखा है।

गौरतलब है कि मेटा धीरे-धीरे व्हाट्सएप में AI फीचर्स को एकीकृत कर रहा है। मार्च में एक नया AI-पावर्ड विजेट पेश किया गया था ताकि यूज़र्स को AI चैटबॉट तक जल्दी पहुंच मिल सके। वहीं अप्रैल में रियल-टाइम AI इमेज जनरेशन फीचर को भी प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया था।

Share

Similar Posts