| | |

इंदौर कलेक्टर ने 2 एकड़ जमीन से हटवाया अतिक्रमण: अवैध कॉलोनी बसाने की थी तैयारी; 30 करोड़ है प्रॉपर्टी की कीमत

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा ने 2 एकड़ सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाया। जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी बसाने की तैयारी की जा रही थी। सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मुहिम के तहत कार्रवाई की गई।

अधिकारियों को ग्राम पिपलिया राव में अतिक्रमण की सूचना मिली थी। सर्वे नंबर 82 पर कब्जा किया गया था। यहां कुछ हिस्से में प्लॉटिंग कर जमीन बेचने की शिकायत मिली थी। इसके बाद प्रशासन ने जांच कराई। अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

निर्भय और लालू पर कब्जे का आरोप
इसपर निर्भय सिंह और लालू नागर का कब्जा था। इस जमीन को विकसित कर अवैध कॉलोनी बनाने की तैयारी थी। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जमीन को मुक्त कराया। एसडीएम घनश्याम धनगर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। प्रशासन के मुताबिक जमीन की कीमत 30 करोड़ रुपए है।

अवैध कॉलोनियों पर जारी रहेगी कार्रवाई

प्रशासन ने निर्देश जारी किए है। शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जा करने और कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।  शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Share