रीवा में शराब नहीं पिलाने पर लोहे की रॉड मारा: भाइयों को डंडे से पीटा घायल; हाथ में चाकू भी लिया था

रीवा। शराब पिलाने से मना करने पर बदमाशों ने भाइयों को रॉड से मारा। उन्होंने लाठी-डंडों और रॉड से मारकर दोनों को घायल कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
दुकान में ही शराब पीने की बात पर हुआ विवाद
मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नीम चौराहा का है। चौराहे पर नंदकिशोर और हरीश की गाड़ी रेपेरिंग की दुकान है। दोनों भाई हरिहरपुर के रहनेवाले है। नंदकिशोर के अनुसार, सुबह एक लड़का उनकी दुकान पर आया। वहीं बैठकर शराब पिलाने की मांग करने लगा।

शराब दुकान के कारण अक्सर होता है विवाद
उन्होंने शराब पिलाने से मना कर दिया। तब वह धमकी देकर चला गया। शाम 7 बजे वह 9-10 लड़कों के साथ आया। उनके पास चाकू, डंडे और रॉड थी । उन्होंने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में नंदकिशोर को 7-8 टांके आए है। उनके भाई को 20-25 टांके आए है।

मना करने पर लोहे की रॉड से हमला
उनका कहना है कि शराब दुकान होने से वहां अक्सर विवाद होते रहते है। फिलहाल आरोपी फरार है। सीसीटीवी फुटेज देखकर उनकी पहचान होगी। इसके बाद तलाश की जाएगी।